मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन, महाराष्ट्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग की अपील पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 1501 के मुबारक अवसर पर पिंपरी-चिंचवड़ में पानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष (उद्योग सेल) शेखलाल नदाफ, पिंपरी-चिंचवड़ शहराध्यक्ष हाफिज सलगर एवं उनकी पूरी टीम की ओर से किया गया। इस दौरान राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को पानी वितरित किया गया।
इस पहल के माध्यम से लोगों की सेवा करने के साथ-साथ समाज में भाईचारे, एकता, आपसी सद्भावना और इंसानियत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारियों ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन के पिंपरी-चिंचवड़ उपाध्यक्ष हाफिज साहब, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुलेमान साहब, कार्याध्यक्ष युसुफ शेख, सचिव हाफिज सलीम साहब, उपसचिव मौलाना एहसान साहब फैझी, खजिनदार मौलाना शरपोद्दीन साहब, उपखजिनदार कलीम शेख, संघटक अब्दुल सलगर एवं सदस्य हुसेन मन्सुरी साहब सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर समाज में प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।
