Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
Muslim Welfare Association

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर परभणी में फल वितरण, अज़मत खान ने दिया भाईचारे का संदेश

August 31, 2026
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर परभणी में फल वितरण, अज़मत खान ने दिया भाईचारे का संदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन, महाराष्ट्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग की अपील पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 1501 के मुबारक अवसर पर परभणी में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष अज़मत खान की ओर से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को भाईचारे, एकता और आपसी सद्भावना का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ॲड. पवन निकम सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस पहल के माध्यम से सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

Previous Post

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर पठानवाड़ी में जूस वितरण, नदीम शेख व टीम ने दिया भाईचारे का संदेश

Next Post

ईद-ए-मिलाद पर पिंपरी-चिंचवड़ में पानी वितरण, मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया इंसानियत का संदेश

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates