Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
Muslim Welfare Association

लातूर में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, दो नए शहराध्यक्षों की हुई नियुक्ति

July 13, 2026
लातूर में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, दो नए शहराध्यक्षों की हुई नियुक्ति

लातूर: मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग के निर्देशानुसार तथा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष अजमत खान के नेतृत्व में लातूर जिले में संगठन विस्तार एवं पदाधिकारी नियुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक विक्रम काळे के हस्ते अजमेरी गौस मोहियुद्दीन सैय्यद को महिला सिटी प्रेसिडेंट तथा सलीम मोहम्मद हाजी आलंद को लातूर सिटी प्रेसिडेंट पद पर नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने अपने संदेश में कहा कि मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे।

महाराष्ट्र उपाध्यक्ष अजमत खान ने भी संगठन के विस्तार पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लातूर में नए नेतृत्व के जुड़ने से समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान मजबूत होगा।

Previous Post

परभणी में शिक्षा जगत की रेशमा परवीन सैयद ताक़ी को मिली मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की बड़ी जिम्मेदारी

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates