Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
Muslim Welfare Association

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर पठानवाड़ी में जूस वितरण, नदीम शेख व टीम ने दिया भाईचारे का संदेश

August 31, 2026
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर पठानवाड़ी में जूस वितरण, नदीम शेख व टीम ने दिया भाईचारे का संदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग की अपील पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 1501 के मुबारक अवसर पर पठानवाड़ी, मलाड ईस्ट, दिंडोशी तालुका में जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन दिंडोशी विधानसभा अध्यक्ष नदीम शेख एवं उनकी पूरी टीम की ओर से किया गया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों को जूस वितरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को भाईचारे, एकता और आपसी सद्भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की अपील की।

इस अवसर पर दिंडोशी विधानसभा अध्यक्ष नदीम शेख, तालुका उपाध्यक्ष शहज़ाद सय्यद, तालुका उपाध्यक्ष अब्दुल लतीफ, तालुका सेक्रेटरी सना बेग एवं तालुका सलाहकार मेराज सिद्दीकी सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश दिया गया।

Previous Post

मालेगांव में आफ्रिन सय्यद की महिला शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति, सलीम सारंग ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Next Post

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर परभणी में फल वितरण, अज़मत खान ने दिया भाईचारे का संदेश

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates