Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
Muslim Welfare Association

इस्लामिक कल्चरल सेंटर में मुस्लिम वेलफेयर की राष्ट्रीय बैठक; युवाओं, महिलाओं और शिक्षा को लेकर क्या हुआ बड़ा फैसला? जानिए क्या बनी नई रणनीति.

August 3, 2026
इस्लामिक कल्चरल सेंटर में मुस्लिम वेलफेयर की राष्ट्रीय बैठक; युवाओं, महिलाओं और शिक्षा को लेकर क्या हुआ बड़ा फैसला? जानिए क्या बनी नई रणनीति.
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली | इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) में 30 जुलाई को मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को देशभर में और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों के उत्थान को लेकर विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से समाज के पिछड़े वर्गों, युवाओं एवं महिलाओं को संगठन से जोड़कर शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाकर समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक सशक्तिकरण को गति देने पर बल दिया गया।

इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए संगठित रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने इस दिशा में जनजागरण अभियान चलाने और संगठन के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में उपस्थित सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए तथा संगठन को देशभर में अधिक सशक्त, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने अपने मार्गदर्शन में संगठन की एकजुटता, अनुशासन और समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, जागरूकता और सेवा के माध्यम से ही समाज का समग्र विकास संभव है।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद निसार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहिबुल्लाह खान, दिल्ली स्टेट प्रेसिडेंट सलीम अहमद, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सतवीर सिंह जाटव, राष्ट्रीय सरचिटणीस सूफी मोहम्मद शफीक खान, मुंबई जनरल सेक्रेटरी (नॉर्थ ईस्ट) सूफी गुलाम खान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शमशाद हुसैन, मंडल अध्यक्ष (मुरादाबाद) मुशाहिद हुसैन, नासिर हुसैन, सय्यद मोहम्मद, सय्यद अनवर, तसलीम खान, एडवोकेट सोहेल, मोहम्मद नवेद, डॉ. बी. डी. खान तथा मोहम्मद मेहरास सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

मुस्लिम वेल्फेयर असोसिएशन ने महिला नेतृत्व को किया मजबूत, ॲड. मुसर्रत धनसे हुसैन की राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति

Next Post

पिंपरी-चिंचवड में नई कार्यकारिणी गठित; महाराष्ट्र में पहली बार उद्योग सेल का गठन! किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी?

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates