Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
Muslim Welfare Association

मुस्लिम वेल्फेयर असोसिएशन ने महिला नेतृत्व को किया मजबूत, ॲड. मुसर्रत धनसे हुसैन की राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति

July 13, 2026
मुस्लिम वेल्फेयर असोसिएशन ने महिला नेतृत्व को किया मजबूत, ॲड. मुसर्रत धनसे हुसैन की राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति
Share on FacebookShare on Twitter

नवी मुंबई | मुस्लिम वेल्फेयर असोसिएशन के नवी मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने एडवोकेट मुसर्रत धनसे हुसैन को महिला राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने कहा कि एडवोकेट मुसर्रत धनसे हुसैन का सामाजिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना संगठन के महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के मिशन को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे समाजहित, महिला उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी।

नियुक्ति स्वीकार करते हुए एडवोकेट मुसर्रत धनसे हुसैन ने संगठन के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने समाज के हित में संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र महिला विभाग महासचिव शगुफ्ता घोजारिया भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

लातूर में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, दो नए शहराध्यक्षों की हुई नियुक्ति

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates