Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
Muslim Welfare Association

परभणी में शिक्षा जगत की रेशमा परवीन सैयद ताक़ी को मिली मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की बड़ी जिम्मेदारी

July 13, 2026
परभणी में शिक्षा जगत की रेशमा परवीन सैयद ताक़ी को मिली मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की बड़ी जिम्मेदारी

परभणी: मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग के निर्देशानुसार तथा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष अजमत खान के नेतृत्व में परभणी में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लिमरा उर्दू प्राइमरी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस रेशमा परवीन सैयद ताक़ी को संगठन का महिला शहराध्यक्ष, परभणी नियुक्त किया गया।

रेशमा परवीन सैयद ताक़ी को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन की ओर से शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने अपने संदेश में कहा कि महिला नेतृत्व को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है और समाजहित, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं की भागीदारी से संगठन का जनसंपर्क और अधिक व्यापक होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेशमा परवीन सैयद ताक़ी अपने शैक्षणिक अनुभव, सामाजिक प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता के बल पर परभणी में संगठन को नई दिशा देंगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर मसूद खान भी उपस्थित रहे।

Previous Post

‘मुस्लिम, बहुजन और वंचित’ की विचारधारा को मिली नई ताकत, प्रतीक इंदूरकर बने नागपुर शहराध्यक्ष

Next Post

लातूर में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, दो नए शहराध्यक्षों की हुई नियुक्ति

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates