Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
Muslim Welfare Association

‘मुस्लिम, बहुजन और वंचित’ की विचारधारा को मिली नई ताकत, प्रतीक इंदूरकर बने नागपुर शहराध्यक्ष

July 13, 2026
‘मुस्लिम, बहुजन और वंचित’ की विचारधारा को मिली नई ताकत, प्रतीक इंदूरकर बने नागपुर शहराध्यक्ष

नागपुर: मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यों में सक्रिय युवा कार्यकर्ता प्रतीक इंदूरकर को संगठन के नागपुर शहराध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतीक इंदूरकर को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सलीम सारंग ने कहा कि “मुस्लिम, बहुजन और वंचित हमारी विचारधारा है।” इसी सोच के साथ मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक परिवर्तन, जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह संगठन के लिए गर्व की बात है कि विभिन्न जाति और धर्मों के लोग समाजहित के उद्देश्य से लगातार जुड़ रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतीक इंदूरकर अपने नेतृत्व, सामाजिक समर्पण और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से अनुसूचित जाति (एससी) समाज सहित सभी वर्गों के बीच संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा समाजहित और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

Previous Post

मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन ने निदा खान को महाराष्ट्र महिला विंग का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया

Next Post

परभणी में शिक्षा जगत की रेशमा परवीन सैयद ताक़ी को मिली मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की बड़ी जिम्मेदारी

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates