Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
Muslim Welfare Association

मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन ने निदा खान को महाराष्ट्र महिला विंग का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया

July 13, 2026
मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन ने निदा खान को महाराष्ट्र महिला विंग का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया

नवी मुंबई: मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन के नवी मुंबई स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर निदा खान को वाइस प्रेसिडेंट (महिला), महाराष्ट्र प्रदेश पद पर नियुक्त किया।

इस अवसर पर सलीम सारंग ने निदा खान को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निदा खान समाजहित, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, जनजागरूकता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को महाराष्ट्र में और अधिक मजबूत बनाने, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एकता, सेवा और जनकल्याण के उद्देश्यों को लेकर मिलकर कार्य करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर महाराष्ट्र महिला विभाग की महासचिव शगुफ्ता घोजारिया तथा मुस्कान खान भी उपस्थित रहीं।

Previous Post

Free Eye Check-Up Camp Organised by Muslim Welfare Association in Thane’s Rabodi

Next Post

‘मुस्लिम, बहुजन और वंचित’ की विचारधारा को मिली नई ताकत, प्रतीक इंदूरकर बने नागपुर शहराध्यक्ष

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates