Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
Muslim Welfare Association

धुले में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का सत्कार समारोह, सलीम सारंग ने युवाओं और विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर

August 25, 2026
धुले में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का सत्कार समारोह, सलीम सारंग ने युवाओं और विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र के धुले जिले में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन को मजबूत करने की दिशा में संगठनात्मक विस्तार किया गया है। मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने हाजी गुफरान शेठ को धुले जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।

नियुक्ति के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने हाजी गुफरान शेठ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

सलीम सारंग ने विश्वास जताया कि हाजी गुफरान शेठ अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन के सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को धुले जिले में और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी आपसी समन्वय के साथ काम करने और संगठन की गतिविधियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नई जिम्मेदारी मिलने पर हाजी गुफरान शेठ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर माजी आमदार डॉ. फारुख शहा, नगरसेवक फिरोज लाला, हाजी इरफान अहमद अब्दुल खलील शेठ, महाराष्ट्र उपाध्यक्षा आयेशा खान, रोजगार सेल प्रदेशाध्यक्ष जावेद अत्तार, दिंडोशी तालुकाध्यक्ष नदीम शेख, महाराष्ट्र महासचिव शगुफ्ता घोजारिया, एडवोकेट नबीलाल शेख, हाजरा खान, एडवोकेट रईस हिंदुस्थानी सहित आजी-माजी नगरसेवक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

धुले में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन को नई मजबूती, हाजी गुफरान शेठ बने जिला अध्यक्ष

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates