राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने की संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यों को लेकर पदाधिकारियों का किया मार्गदर्शन
महाराष्ट्र के परभणी जिले में मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कल रात राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यों की रूपरेखा को लेकर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उसके सक्रिय और जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ समाजहित के कार्यों को गति दें और संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग के हाथों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

नवनियुक्त पदाधिकारी
- सय्यद मुनव्वर सय्यद हाजी – परभणी यूथ सिटी प्रेसिडेंट
- बाबू अवनूर – परभणी सिटी वाइस प्रेसिडेंट
- अब्दुल रहमान अली खान – परभणी यूथ डिस्ट्रिक्ट ऑब्जर्वर
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक उपक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

इस अवसर पर मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अजमत खान, मा. सय्यद अली (उद्योगपति एवं समाजसेवक, मुंबई), मा. जावेद अत्तार (पुणे, प्रदेशाध्यक्ष – स्वरोजगार विभाग), आयशा खान (महाराष्ट्र उपाध्यक्ष, मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन), महाराष्ट्र सचिव शगुफ्ता घोजारिया, शमीम पठान (महिला प्रदेश कार्याध्यक्ष), शोभा एकर (ग्रामीण महिला जिलाध्यक्ष), अनवर खान (जिला कार्याध्यक्ष), शेख तौफिकीर (परभणी जिलाध्यक्ष, रोजगार विभाग), रेश्मा परवीन (परभणी शहर महिला शहराध्यक्ष), तहसीन बेगम (ग्रामीण महिला जिलाध्यक्ष), सलीम आळंद (शहराध्यक्ष, लातूर), सय्यद अजमेरी (महिला शहराध्यक्ष, लातूर), सलीम सर सहित मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक कार्यों को प्रभावी बनाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
